रात का समय है
दिल्ली में पूरे दिन से भयंकर बारिश हुई
सर्दियों में उत्तर भारत मे ऐसी बारिश कम ही देखने को मिलती है
ऊपर से कड़ाके की ठंड
जगह टिकरी बॉर्डर जो प्रमुख मोर्चों में एक है
यहां पहुंचने पर यहां का माहौल इसके एकदम विपरीत था,
किसानों का मेला ,कुम्भ या तीर्थ कुछ भी नाम दो
यहां का रंग हर प्रकार से खुशमिजाज था
जैसा कि खेल में लहलहाती फसलों का होता है
चाहे वो हरी हो या सुखी....
ये जगह वैसी नही थी जैसी ज्यादातर टीवी चैनल पर दिखाई जा रही है
सांझ के बाद का समय है सभी रात के खाना बनाने में लगे हुए है
जगह जगह भगत सिंह, करतार सिंह सर्राभा की फ़ोटो लगी हुई है जिनमे बहुत सारी बातें पंजाबी में लिखी हुई है साथ मे -पगड़ी सम्भाल जट्टा'आंदोलन का भी मालूम पड़ता है जो भगत सिंह के चाचा जी के द्वारा नेतृत्व किया गया।
खाप पंचायतों का भी अपना अलग रंग है
जिसमे चौधरी छोटूराम जी चरण सिंह जी , भगत सिंह जी शामिल है
हुक्के सुलग रहें है रंग बिरंगी जट्टों की पगड़ी के साथ सफेद पगड़ी में हरयाणा वालों के साथ आंदोलन की बातों के साथ हुक्के की गुड़ गुड़ जारी है
हर जगह आंदोलन की चर्चा है जो इनकी जाग्रति को दर्शाती है
कहीं रागनी तो कहीं पर आंदोलन से सम्बंधित गाने चल रहे है
कोई कह नही सकता आंदोलन को 40 दिन हो गए
ना कोई सर्दी की चिंता ना बारिश की फिक्र
ये लड़ाई विचारधारा के साथ शुरू है जिस पर भगत सिंह चले
चौधरी छोटूराम चले
ये इतनी जल्दी खत्म नही होगी
हरयाणा पंजाब का भाईचारा बहुत बड़ा सकारात्मक कार्य हुआ इस आंदोलन के द्वारा
जगह जगह लगे पोस्टर और उनके नारे दर्शातें है कि कितनी सुद्रढ़ मानसिकता के साथ लोग आएं है
और वे लोग मूर्ख है जो सोचते है ये सर्दी बारिश से हार जाएंगे
आखिर में सभी से निवेदन है कि किसानों पर गलत टिप्पणी करने से पूर्व आप वहां जाकर देखे आपका मन बदल जायेगा
खेती किसानी से जुड़े हर युवा से अनुरोध है खासतौर पर राजस्थान वालों से की ज्यादा नही तो थोड़ा समय निकालें आंदोलन स्थल पर जाएं
इतने में ही बहुत बड़ी क्रांति आ सकती है
क्योंकि बहुत बड़ा तबका तो अभी भी घर बैठा है
जाएं तब सोसल मीडिया के माध्यम से अवगत करवाएं ताकि और लोगो को भी प्रोत्साहन मिले
आंदोलन को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है जो पूर्णत असत्य है
ज्यादा नही कर सकते तो आंदोलन से जुड़ी सकारात्मक पोस्ट शेयर करें
क्योंकि वहां सभी अपने बैठे हैं,
उनकी IT सेल हम ही हैं।
- कपिल देव कालेर
विनीत🙇
जवाब देंहटाएं🙏✌
हटाएं